जस्टाना. कस्बे में भास्कर की ओर से शुरू की गई क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते अतिथि।
जस्टाना| कस्बे में दैनिक भास्कर एवं जय बजरंग क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान संघ के तहसील अध्यक्ष कांजीलाल मीणा ने सुबह करीब 10 बजे फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच रामधन मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पंसस रामलाल मीणा, डॉक्टर रमेश चंद्र मीणा, एसटी मोर्चा के भाजपा जिला महामंत्री कालूराम मीणा, वैद्य मनोज कुमार शर्मा, सांवलराम मीणा, राकेश मीणा, नेताजी जस्टाना, मास्टर बनवारी, खेमराज, जेईएन श्रीराम मीणा, गिर्राज राणा आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता के पहले दिन कानलोदा व पुरा पनेसिंह गांव की टीम के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता के अंपायर जयराम गुर्जर व प्रेम राज मीणा ने बताया कि पहले मैच में पुरा पनेसिंह की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में आसपास के करीब 20 गांवों की टीम को आमंत्रित किया गया है।