- Hindi News
- National
- शारदे बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 9 से 12 की बालिकाओं के लिए प्रवेश शुरू
शारदे बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 9 से 12 की बालिकाओं के लिए प्रवेश शुरू
जसवंतपुरा | शारदे बालिका छात्रावास जसवंतपुरा में कक्षा 9 से 12 में अध्ययन करने वाली बालिकाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक बालिकाएं नोडल राउमावि जसवंतपुरा से आवेदन पत्र प्राप्त का जमा करा सकते हैं। छात्रावास की 100 सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश होगा। रहने वाली सभी बालिकाओ के लिए आवास, भोजन व अन्य सामग्री निशुल्क मिलेगी एवं पास के विद्यालय में अध्ययन कर सकेगी। यह जानकारी प्रभारी दिनेश विश्नोई ने दी।