पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसा: बैरवार तिगैला पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

हादसा: बैरवार तिगैला पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जतारा| टीकमगढ मार्ग स्थित बैरवार तिगैला पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 11.30 बजे की है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि वैदपुर निवासी युवक अमित कुमार तिवारी टीकमगढ की तरफ से जतारा आ रहा था, तभी बैरवार तिगैला पर लिधौरा तरफ जाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को अचानक मोढ़ दिया।

जिससे अमित कुमार ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल को 108 में ईएमटी तालिब काजी और पायलेट कृष्ण राज यादव ने जतारा अस्पताल भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर सुरेश शर्मा ने घायल टीकमगढ़ रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने में रख लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीट के दो मामले दर्ज
दमोह| जिले के अलग अलग पुलिस थानो में मारपीट के दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पथरिया थाना में सेमरालोधी निवासी गुड्‌डू पिता कालूसींग लोधी 28 के साथ सुरेंद्र लोधी ने कुल्हाड़ी की मुदानी से मारपीट कर दी।

गैसाबाद थाना क्षेत्र के भुनगवां निवासी आसाराम पिता बुधुआ आदिवासी के साथ बल्ला बंसल ने लाठी से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...