जतारा| सब डिवीजन के पलेरा एवं जतारा थाना के तहत अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर बैठक एसडीएम आदित्य सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को पलेरा एवं जतारा थाना के तहत मनाई जाने वाली अंबेडकर जयंती को लेकर बैठक हुई।