पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जतारा। पुलिस ने चंदेरा थाने के कछियागुढ़ा में प|ी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 10 मई को थाना चन्देरा के तहत ग्राम कछियागुढ़ा में पति ने प|ी की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्राम कछियागुढ़ा में वीरन कुशवाहा ने प|ी अनीता कुशवाहा की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी थी।

ठाकुर ने बताया कि थाना चन्देरा में 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया था। प|ी की हत्या का आरोपी पति वीरन कुश्वाहा फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में एक टीम गठित की गई थी। बुुधवार को कछियागुढ़ा के डाबर हार से हत्या का आरोपी वीरन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। टीम में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह, अवध राज, पुष्पेन्द्र सिंह, जयसिंह, सैनिक किशोरी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...