पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने पकड़े लूट के आरोपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीकमगढ़| बुडेरा-लार गांव के पास 4-5 लोगों ने मिलकर युवक को पकड़कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस को आरोपियों के पकड़े जाने की सफलता हासिल हुई। बुड़ेरा थाना प्रभारी माधवी कटारे ने बताया कि 15 मई को उमेश गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बुड़ेरा-लार गांव के पास हथियारों के साथ 4-5 लोगों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट कर 14 सौ रूपए नकद लूट लिए थे। उसी समय कृष्णपाल यादव के साथ भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूट का प्रयास किया गया था। पुलिस ने दोनों मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की खोजबीन करना शुरू की। जिस पर पूछताछ में विदेशी यादव, मंगल यादव, जुझार सिंह, कुंवर यादव, चुट्‌टा आदिवासी, कुंजी कुशवाहा, राजेंद्र और राजेश को गिरफ्तार किया गया।

घर में लगी आग, गृहस्थी का समान जला: जतारा। शुक्रवार की रात नगर के वार्ड नंबर 2 में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखा हुआ जरूरी समान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। वार्ड नंबर 2 निवासी पंचम लाल वंशकार ने बताया कि वह अपने कच्चे मकान में रहता था, वह रात में घर के बाहर सोया हुआ था, अचानक मकान में आग लग गई।

खबरें और भी हैं...