जतारा|कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में परिवेदना शिविर का आयोजन किया गया। शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर संविदा शिक्षक संघों ने अन्य जिलों की तरह छटवें वेतनमान के एरियर्स का आदेश टीकमगढ़ जिले में भी किया जाए तथा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शीघ्र डीपीसी कमेटी बैठाकर लंबित अध्यापक संघ की क्रमोन्नति जैसी लंबित प्रकरणों को निपटाया जाए। साथ ही एनपीएस कटौती, पास बुक बनाकर संबंधित कर्मचारी को दी जाए। इन मांगों को लेकर सहायक संचालक सागर विजय द्विवेदी, डीईओ अजब सिंह ठाकुर एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एमएल अहिरवार को सौंपा। इस अवसर पर अनुराग खरे, राघवेन्द्र सिंह, रामतरन दीक्षित, रमेश गौतम, शहनाज पठान, शेख परवेज, अंशुमान चौरसिया उपस्थित थे। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एमएल अहिरवार ने संघों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में कहा कि सभी संकुल केन्द्र प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि शिक्षक संघों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण किया जाए।