पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायक सचिव अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, कार्य हो रहा प्रभावित

रोजगार सहायक सचिव अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, कार्य हो रहा प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जतारा| जनपद पंचायत के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायक सचिवों ने अपनी मांगों को लेकर जनपद सीईओ सचिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। अनिल दुबे ने बताया कि हमारी मांगें सरकार द्वारा पूरी नहीं की जा रही है, जबकि सरकार हमसे पूरा काम ले रही है। इसको लेकर प्रदेश संगठन ने निर्णय लिया है कि अपनी पूरी मांगों के लिए आंदोलक किया जाए। दुबे ने बताया कि 15 मई से रोजगार सहायक अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाएगी तब तक हम लोग टेन्ट लगाकर बैठेंगे और कोई भी काम नहीं करेंगे। ज्ञापन देने वालों में हरचरण यादव, अनुराग श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार पाल, महेन्द्र सिंह, आशीष दांगी, गोरेलाल अहिरवार, रणकेन्द्र सिंह, सरोज सिंह घोष, प्रियंका यादव, शकुंतला यादव, मनोज कुमार दुबे, अभिन्नदन मिश्रा, रविन्द्र सिंह घेाष आिद थे।

खबरें और भी हैं...