दुकानदार ने स्टेट बैंक के सामने की आत्मदाह करने की कोशिश
बस स्टैंड के पास नाश्ता दुकान के संचालक ने बुधवार दोपहर में भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद बाहर निकलकर शरीर के ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। उसने कैरोसिन डाला ही था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर नाश्ते की दुकान चलाने वाले मनोज साहू ने 13 साल पहले स्टेट बैंक से करीब 27 हजार रुपए का लोन लिया था। उसकी किश्त बकाया चल रही है। बुधवार को सुबह फील्ड ऑफिसर लोन की वसूली के लिए उसकी दुकान पर गए थे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे दुकानदार स्टेट बैंक आया और हंगामा करने लगा। कर्मचारियों ने दुकानदार को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दुकानदार बैंक से बाहर निकला और शरीर पर कैरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने जैसे ही यह देखा तो उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने समझाइश देकर दुकानदार को छोड़ दिया। दुकानदार के बेटे सौरभ का कहना है कि पिता की तबीयत खराब चल रही है।
सुबह फील्ड ऑफिसर के आने के बाद से वे तनावग्रस्त हो गए थे। लोन में से करीब 15 हजार रुपए चुका चुके हैं।
बैंक मेनेजर एमके खरे का कहना है कि दुकानदार का प्रकरण काफी पुराना है बुधवार को दुकानदार ने बैंक परीसर में काफी हंगामा किया जिससे पुलिस की मदद लेनी पड़ी।