पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिभावकों को भी मिलेगी पेंशन, शुरू की योजना

अभिभावकों को भी मिलेगी पेंशन, शुरू की योजना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीकमगढ़| सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू की है। जिसमें जिन लोगों के सिर्फ बेटियां ही हैं, उन्हें मुख्यमंत्री की इस योजना के तहत पेंशन दी जाएगी। योजना के लिए मूल निवासी, दंपत्ति में किसी एक की न्यूनतम आयु 60 साल होनी चाहिए। संतान के रूप में सिर्फ बेटी ही हो।

12 वीं में 1795 विद्यार्थियों काे मिले 70% से अधिक अंक; इनमें 45.51% छात्राएं

ऐसा रहा टीकमगढ़ जिले का परीक्षा परिणाम, आगे की पढ़ाई फ्री कर सकेंगे, 21 को मुख्यमंत्री करेंगे हम छूं लेंगे आसमां कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित

भास्कर संवाददाता| टीकमगढ़

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित रिजल्ट में हायर सेकंडरी में जिले के 3 हजार 650 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। इनमें से 1795 ऐसे हैं, जिन्हें 70 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं।

रिजल्ट में जहां छात्रों ने छात्राओं से ज्यादा सफलता हासिल की है। वहीं 70 फीसदी एवं उससे अधिक अंक हासिल करने के मामले में भी लड़के लड़कियों से आगे हैं। 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 1795 विद्यार्थियों में 45.51 प्रतिशत यानी 817 छात्राएं हैं। छात्रों की संख्या इसमें 978 है। अब इनकी आगे की पढ़ाई का खर्च मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी। इसके अलावा इन विद्यार्थियों की 21 से 30 मई तक रोजाना काउंसिलिंग भी की जाएगी, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए सलाह एवं कुछ विकल्प बताए जा सकें। 17 मई को कार्यक्रम का नाम बदलकर हम छूं लेंगे आसमां किया गया है। जिसके तहत बच्चों की काउंसिलिंग की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 21 मई को सुबह 11 बजे सभी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इसके लिए विकासखंड स्तर पर सभी विद्यार्थियों को एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। इन विद्यार्थियों के संबंध में शुक्रवार काे परख वीडियो कांफ्रेंस में भी चर्चा की गई। इसमें काउंसिलिंग आदि से संबंधित मुद्दों पर निर्देश दिए गए हैं। 10 दिवसीय काउंसिलिंग के संबंध में जिले के 4 मास्टर ट्रेनर एडीपीसी हरीश अवस्थी, व्याख्याता वीर सिंह राजपूत शासकीय उत्कृष्ट उमावि जतारा, डॉ. प्रदीप कुमार सेन शास. कन्या उमावि पृथ्वीपुर, अनूप कुमार शर्मा वरिष्ठ अध्यापक शास. मॉडल उमावि टीकमगढ़ को भोपाल भेजा गया है। इसके अलावा एक आदेश भी डीईओ ऑफिस से सभी प्राचार्य और बीईओ के लिए जारी किया गया है कि वे काउंसिलिंग के संबंध में सभी विद्यार्थियों को सूचना दें और रोजाना 11 से 12 बजे के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हाेने वाली वर्चुअल क्लासेस से विद्यार्थियों को रूबरू कराएं। 21 को जिस दिन सीएम संबोधित करेंगे, उस दिन सभी मेधावी विद्यार्थियों को सुबह 10.30 बजे काउंसिलिंग स्थल पर बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।

30 मई तक होगी बच्चों की काउंसिलिंग : जब सिंह, डीईओ टीकमगढ़ का कहना है कि 1795 विद्यार्थियों ने 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। 21 मई को मुख्यमंत्री सभी मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। 21 से 30 मई तक लगातार विकासखंड मुख्यालय पर काउंसिलिंग चलेगी। इसमें विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सरकार उठाएगी। 17 मई को विभाग से मिले आदेश में कार्यक्रम को हम छू लेंगे आसमां नाम दिया गया है।

बच्चों को भेजे गए एसएमएस

70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर से उनको आवंटित केंद्र एवं समय की सूचना मोबाइल पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मैसेज के माध्यम से भेजी गई है। जहां बच्चाें की काउंसिलिंग की जाएगी, उस केंद्र पर 10-10 कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर एवं इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा, पलेरा में सबसे कम पास

विकासखंड छात्र छात्राएं कुल विद्यार्थी

टीकमगढ़ 348 280 628

बल्देवगढ़ 38 119 157

निवाड़ी 234 152 386

पृथ्वीपुर 173 105 278

जतारा 106 91 197

पलेरा 79 70 149

खबरें और भी हैं...