पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पत्नी से हुई थी कहासुनी, पूर्व सैनिक ने पुलिस पर लगाए पीटने के आरोप

पत्नी से हुई थी कहासुनी, पूर्व सैनिक ने पुलिस पर लगाए पीटने के आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | प|ी की शिकायत पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक पूर्व सैनिक ने पुलिस पर ही मारपीट किए जाने के आरोप लगाए हैं। पूर्व सैनिक ने एसपी के सामने पेश हाेकर अपने शरीर पर चोटों के निशान दिखाए तथा पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व सैनिक ने अपना मेडिकल भी कराया है। इधर, शाम को पूर्व सैनिक की प|ी भी बच्चों को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची तथा पति पर मारने-पीटने व प्रताड़ित के आरोप लगाए।

पूर्व सैनिक बोला... दो पुलिसकर्मियों ने रातभर पीटा गांव बाबडौली निवासी सुनील कुमार आर्मी से रिटायर है। सुनील के अनुसार 14 मई की रात प|ी के साथ उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। उसकी प|ी ने अपने मायके वालों को फोन कर दिया। उसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को शिकायत कर दी। सूचना के बाद पुलिस सुनील के घर पहुंची तथा उसे हिरासत में ले लिया। सुनील के आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों से मिलकर जाटूसाना थाना के दो पुलिसकर्मियों ने उसे रातभर पीटा। सुनील ने पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में उसके साथ थप्पड़-मुक्कों और डंडे से पीटने के आरोप लगाए हैं। सुनील ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर मेडिकल कराया और एसपी से कार्रवाई की मांग की।

महिला ने की थी शिकायत : जाटूसाना थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने सुनील के खिलाफ पहले भी शिकायत दी थी। उस समय दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों से परिवार के लोगों थाने आए तथा समझौता हो गया था। अब फिर से 14 मई को महिला ने सुनील के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी। कहा कि वह उससे मारपीट करता है तथा बच्चों को भी पीटता है। उस पर शांतिभंग की धारा लगाकर हिरासत में लिया था।

रेवाड़ी. चोट के निशान दिखाता पूर्व सैनिक सुनील कुमार।

रेवाड़ी. एसपी को शिकायत देने पंहुची पूर्व सैनिक सुनील कुमार की प|ी।।

रेवाड़ी. एसपी को शिकायत देने पंहुची पूर्व सैनिक सुनील कुमार की प|ी।।

खबरें और भी हैं...