रागनी कंपीटिशन व किसान मिलन समारोह 18 को
रेवाड़ी | जाटूसाना स्थित शिव मोहन गोशाला में 18 मई को रागनी कंपीटीशन एवं किसान मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। बायर क्रॉप साइंस के तत्वावधान में सुबह 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम मेें अमित चौधरी, छम्मा तिवाड़ी, हरि मिर्च एवं पार्टी और डांसर प्रियंका चौधरी व भावना भाटी सहित अन्य कलाकार आएंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को बाजरा बीज से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।