रेवाड़ी | राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेरली कला परिसर में हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की खंड जाटूसाना कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें श्योप्रकाश व लोकेंद्र चुनाव पर्यवेक्षक रहे। जबकि एसोसिएशन के संरक्षक सदानंद ने अध्यक्षता की। चुनाव में नरेश चौहान जीपीएस परखोत्तमपुर को खंड प्रधान व गायत्री जीपीएस पाल्हावास को उप प्रधान, ओमकार जीपीएस खुशपुरा को महासचिव, सतवीर जीपीएस सुमाखेड़ा को कोषाध्यक्ष, राजवीर सिंह जीपीएस दिदोली को संगठन सचिव, पूनम जीपीएस बेरली कला को महिला सचिव का पदभार दिया गया।