रेवाड़ी | जाटूसाना क्षेत्र के गांव रामपुरी के पास एक बेकाबू कार पलटने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। रेवाड़ी शहर के मोहल्ला साधुशाह नगर निवासी 18 वर्षीय अमित व संदीप से जा रहे थे। गांव रामपुरी के पास उनकी कार दो-तीन पलटी खाने के बाद कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में अमित की मौत हो गई, जबकि संदीप घायल हो गया। सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं संदीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाटूसाना थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के अनुसार कार पलटने के कारणों की जांच की जा रही है।