पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घायल मजदूर का इलाज नहीं कराया, बालाजी इंडस्ट्रीज के मालिक पर केस

घायल मजदूर का इलाज नहीं कराया, बालाजी इंडस्ट्रीज के मालिक पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल मजदूर का इलाज नहीं कराया, बालाजी इंडस्ट्रीज के मालिक पर केस

बानमोर| फैक्टरी में काम करते समय हाथ कटने पर इलाज नहीं कराने के मामले में पुलिस ने बालाजी फैक्टरी मालिक के खिलाफ बीती रात आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए आवेदन में सपचौली निवासी बीरेंद्र पुत्र गंगाराम कुशवाह ने कहा है कि कुछ समय पूर्व फैक्ट्री में काम करते समय उसका हाथ कोहनी तक खराब हो गया। यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि फैक्टरी में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। हादसे के बाद फैक्टरी मालिक ने इलाज कराने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में उन्होंने इलाज कराने से इंकार कर दिया।बीरेंद्र की रिपोर्ट पर से पुलिस ने बालाजी पोली फैक्टरी मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 287 एवं 338 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां उल्लेखनीय है कि पुलिस ने एफआईआर में फैक्टरी मालिका नाम दर्ज नहीं किया है।

रुअर तिराहे पर युवक से मारपीट

सुमावली| रूअर तिराहे पर युवक की मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने देर रात अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रुअर गांव में रहने वाला मोनू पत्र लज्जाराम कुशवाह (22) गांव के तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान गांव में रहने वाला

राधे श्याम गुर्जर मामूली बात पर गालियां देने लगा। विरोध करने पर राधेश्याम ने मोनू की मारपीट कर दी। मोनू की रिपोर्ट पर पुलिस ने राधेश्याम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 294, 506बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

छीतरिया पुरा में पति-प|ी को पीटा, चार पर केस दर्ज

सबलगढ़| छीतरिया पुरा में मंगलवार की रात 8.30 बजे चार लोगों ने दंपत्ति की मारपीट कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छीतरिया पुरा गांव में रहने वाली गिरिजा (24) एवं उसका पति पुष्पेंद्र जाटव मंगलवार की रात घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी मोहल्ले में रहने वाले विजयराम, कल्लू, राकेश व सुरेंद्र जाटव पुराने विवाद पर गाली-गलौज करने लगे। दंपत्ति द्वारा विरोध जताने पर चोरों लोगों ने उनकी लात-घूंसों से जमकर मारपीट कर दी। गिरिजा की रिपोर्ट पर पुलिस ने उक्त चारों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 294, 506बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

315 बोर का कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

सुमावली| रुअर फाटक के पास बीती रात 315 बोर का कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25, 24 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सरपंच का पुरा गांव में रहने वाला पप्पू उर्फ वकील कुशवाह बीती रात किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से रुअर फाटक के पास 315 बोर का कट्टा लेकर घूम रहा था। इसी दौरान वहां रुटीन गश्त करने गई पुलिस ने उसे संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पप्पू के कब्जे से पुलिस ने कट्टा बरामद कर लिया है।

ब्लॉक कांग्रेस ने एसपी को ज्ञापन सौंपा

जौरा| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह सिकरवार पर दर्ज हत्या के प्रयास का मामला वापस लेने के संबंध में एसपी को ज्ञापन सौंपा है। एसपी को दिए ज्ञापन ने ब्लॉक कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के जिला महामंत्री के खिलाफ राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते असत्य व झूठा मामला दर्ज कराया गया है। नि:स्पक्ष जांच होने पर यह खुलासा स्वत: हो जाएगा। कांग्रेस नेताओँ ने एसपी को यह भी चेतावनी दी है कि अगर सात दिन में खात्मा रिपोर्ट नहीं लगाई गई तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

चंदपुरा के ग्रामीणों ने की प्राइमरी स्कूल भवन बनवाने की मांग

सुमावली| सिंगौरा पंचायत के मंजरा चंदपुरा में प्राइमरी स्कूल का संचालन शुरू हुए छह साल से अधिक बीत गए हैं। बावजूद इसके अब इस गांव में स्कूल भवन नहीं बना है। इस हाल में प्राइमरी स्कूल में दर्ज 100 से अधिक छात्रों को गांव की सोसायटी के ऐसे कक्ष में बैठकर पढ़ना पड़ रहा जो पूर्णत: अनुपयोगी है। ग्रामीणों के मुताबिक सोसायटी के जिस कमरों में कक्षाएं संचालित हो रहीं हैं वे 50 साल पुराने हैं तथा पूरी तरह जर्जर हैं। ऐसे में आंधी-पानी के दौरान कभी हादसा हो सकता है।

जनपद सीईओ ने सचिवों को सौंपा रोजगार सहायकों का प्रभार

पहाड़गढ़| जनपद सीईओ अरविंद शर्मा ने बुधवार को सभी पंचायत सचिवों को रोजगार सहायकों का प्रभार लेने के आदेश किए हैं। सीईओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद क्षेत्र के सभी रोजगार सहायक 15 मई से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। यह ध्यान रखते हुए ग्रामीणों के कामकाज प्रभावित न हो इसलिए सभी पंचायत सचिवों को रोजगार सहायक का प्रभार सौंपा जाता है।

खबरें और भी हैं...