पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंटवारे के विवाद पर युवक को पीटा, तीन लोगों पर केस दर्ज

बंटवारे के विवाद पर युवक को पीटा, तीन लोगों पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौरा| चिन्नौनी थाना क्षेत्र के बिरखा पुरा गांव में सोमवार की देर शाम तीन लोगों ने युवक की मारपीट कर दी। जानकारी के मुताबिक बिरखा पुरा निवासी दयावीर पुत्र जनक सिंह एवं देवेंद्र, आकश व विकास के बीच जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर बीती शाम चारों में कहासुनी हो गई। गाली-गलौज होते ही देवेंद्र, आकश व विकास ने दयावीर पर लाठी-डंडे से हमला बोल उसे घायल कर दिया। उदयवीर की रिपोर्ट पर पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 294, 506बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...