पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन घरों से जेवर नगदी चोरी कर भागे बदमाश पीछा किया तो पत्थर फेंके, एक ग्रामीण घायल

तीन घरों से जेवर-नगदी चोरी कर भागे बदमाश पीछा किया तो पत्थर फेंके, एक ग्रामीण घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की निष्क्रियता से जौरा क्षेत्र में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि भी चोर गिरोह ने जलालपुर सहित जौरा नगर में तीन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरी की आहट मिलते ही जलालपुर में पीड़ित परिवार ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे पथराव करते हुए भाग निकले। पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चोर गिरोह चड्ढी-बनियान पहने हुए था। जलालपुर के अलावा चोर गिरोह ने जौरा नगर में भी दो स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। तीनों स्थानों से चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपए का सामान समेटा है।

खेत में पड़ा मिला बक्सा: चोर गिरोह द्वारा किए गए पथराव में घायल जलालपुर निवासी भूकन पुत्र लालपति रजक ने बताया कि रविवार को गर्मी अधिक होने के कारण सभी लोग घर के बाहर सो रहे थे। मध्यरात्रि को चड्डी-बनियान पहने तीन-चार लोगों ने घर में प्रवेश किया और कमरे में रखा बक्सा लेकर भागने लगे। इसी बीच भूकन को चोरों की आहट मिल गई और वह जागकर बदमाशों का पीछा करने लगा। तभी बदमाशों ने पथराव कर दिया। जिससे सिर में पत्थर लगने से भूकन घायल हो गया। इसके बाद बदमाश एक खेत में बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर व नगदी निकालकर रफूचक्कर हो गए। भूकन के मुताबिक बक्से में सवा दो लाख रुपए के जेवर व 21 हजार रुपए की नगदी रखी हुई थी।

चड्‌डी-बनियान गिरोह के पथराव में घायल ग्रामीण।

आरक्षक के घर से समेट ले गए 70 हजार का माल: नगर के वार्ड नंबर एक स्थित सिंघल पुरा में रविवार-सोमवार की रात ग्वालियर में पदस्थ आरक्षक बीरेंद्र शर्मा के घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर बदमाश 70 हजार रुपए का सामान समेट ले गए। सिंघल पुरा में रहने वाले महेश कुमार ने बताया कि उसके घर के बगल में बड़े भाई बीरेंद्र शर्मा का मकान है, जो ग्वालियर पुलिस लाइन में तैनात पदस्थ हैं। कुछ दिनों से बीरेंद्र परिवार सहित ग्वालियर रहे हैं तथा मकान पर ताला लगा है। सोमवार को सुबह जब महेश की मां जागी तो उन्होंने बाहर निकलते ही देखा कि बीरेंद्र के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। इसी बीच आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए तथा घर की तलाश लेने पर मालूम हुआ कि बदमाशों ने खिड़की में लगी जाली तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान एवं सोने-चांदी के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए।

चोर गिरोह की कर रहे हैं तलाश

मेरी पोस्टिंग जौरा में हाल ही में हुई है। नगर में हो रही चोरियों को ट्रेस करने के लिए मैं टीआई से चर्चा कर न केवल ठोस रणनीति बनाऊंगा, बल्कि चोरों को भी पकड़ने में सफलता हासिल करेंगे। परिमाल सिंह मेहरा, एसडीओपी जौरा

भगत सिंह कॉलोनी से 30 हजार की बैटरी चोरी

चोर गिरोह रविवार-सोमवार की रात भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले रमेश शर्मा के घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा में चार्ज हो रही चार बैटरी भी चुरा ले गए। इन बेटियों की कीमत 30 हजार रुपए है। बकौल रमेश वह रविवार को 1.10 लाख रुपए का नया ई-रिक्शाा लेकर आए थे। रात को ई-रिक्श दरवाजे पर खड़ा कर बैटरियां चार्जिंग पर लगाकर वे सोने चले गए। लेकिन सुबह जागे तो उनके ई-रिक्शे की चार बैटरियां गायब मिलीं। पुलिस ने रमेश शर्मा से भी बैटरी चोरी होने का आवेदन ले लिया है।

खबरें और भी हैं...