दीवार तोड़कर ढाई लाख की चोरी, मौके पर कुदाल छोड़ गए बदमाश
चंद्रशेखर आजार मार्ग पर स्थित अक्षरा मोबाइल सेंटर की पीछे की दीवार तोड़कर बदमाश ढाई लाख रुपए का माल समेट ले गए। चोरी गए माल में 25 हजार रुपए की नगदी भी शामिल है। पीड़ित दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
अक्षरा मोबाइल सेंटर के संचालक गिर्राज यादव ने बताया कि रविवार की सुबह 7.30 बजे जब वह दुकान खोलने आया तो उसने पीछे की दीवार टूटी हुई देखी तथा मौके पर कुदाल पड़ा था। दुकान का मुआयना करने पर मालूम हुआ कि गल्ले में रखी 25 हजार रुपए की नगदी एवं 2.25 लाख रुपए के मोबाइल, चार्जर, बैलेंस डालने वाले मोबाइल, सिम कार्ड, बैलेंस कार्ड आदि गायब मिले। पुलिस चोरी का मामला दर्ज करने के बाद चोरों के संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है।