10 दिन में प्रियंका बरामद नहीं तो संघर्ष मोर्चा करेगा थाने का घेराव
टीआई व तहसीलदार से चर्चा करते प्रियंका संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता।
भास्कर संवाददाता | जौरा
ब्लॉक का पुरा से अपहृत हुई प्रियंका गुर्जर (13) का 28 दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में प्रियंका बचाओ संघर्ष मोर्चा ने रविवार को मिश्र निवास पर बैठक की। इस बैठक में टीआई सुनील कुशवाह एवं नायब तहसीलदार कल्पना कुशवाह भी मौजूद थीं।
बैठक के अंत में मोर्चा के सभी सदस्यों ने टीआई व तहसीलदार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 24 अप्रैल तक प्रियंका बरामद नहीं हुई तो वे पुलिस थाने का घेराव का आंदोलन का शंखनाद करेंगे। गायब हुई बच्ची के पिता महेश गुर्जर ने बताया कि 19 मार्च को उनकी पुत्री शाम 4.30 बजे सब्जी मंडी गई थी। शाम को जब वह घर नहीं लौटी तो रिश्तेदार व संबंधियों के यहां काफी तलाश की। लेकिन प्रियंका की कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच मालूम हुआ कि बारे का पुरा गांव में रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र साहब सिंह, सतीश पुत्र साहब सिंह, कारू पुत्र प्रभा, प्रवेश प|ी धर्मेंद्र प्रियंका बहला फुसलाकर जीप में बैठाकर कहीं ले गए हैं। ॉ
इस संबंध में महेश द्वारा नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है। लेकिन नाबालिग बच्ची को पुलिस बरामद करने में रुचि नहीं ले रही। प्रियंका बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक में पूर्व विधायक महेश दत्त मिश्र, शहीद खां, प्रदीप त्यागी, बैजंती कुशवाह, रामदुलारी, शोभा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।