पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेशन पर फैली हुई हैं अव्यवस्थाएं

स्टेशन पर फैली हुई हैं अव्यवस्थाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौरा| नैरोगेज रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाएं फैलने से ग्वालियर-सबलगढ़ जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। कैंटीन में ताला लगा होने के कारण स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को खाने-पीने की वस्तुएं नहीं मिलती। इसके अलावा प्रसाधन ग्रह में बंद होने के कारण यात्रियों को लघुशंका के लिए इधर-उधर जाना पड़ा रहा है। रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं सुधारने के लिए पूर्व में रेलवे महा प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा गया था, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत पांच वर्षों से रेलवे स्टेशन पर स्थापित कैंटीन बंद पड़ी है। खाने-पीने की वस्तुएं लाने के फेर में कई बार यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है। इसी तरह प्रसाधन ग्रह बंद रहने से पुरुष वर्ग तो लघुशंका के लिए इधर-उधर चला जाता है, लेकिन महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं...