पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सुविधा... नगर परिषद भवन का लोकार्पण किया

सुविधा... नगर परिषद भवन का लोकार्पण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवानिया | भाजपा की विकास यात्रा के दौरान रविवार को नगर परिषद के नए भवन का लोकार्पण किया। 10 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने संबोधित करते हुए कहा चार वर्ष में सरवानिया में 25 करोड़ से अधिक विकास कार्य हुए है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 613 हितग्राहियों के मकान बन रहे है। गांव-गांव बिजली उपकेंद्र बनाकर 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में जावद तरक्की कर रहा है। डिजिटल स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी जावद का नाम रौशन कर रहे हैं। नप अध्यक्ष पुखराज सुरेश जाट ने स्वागत भाषण दिया। जिला महामंत्री श्याम काबरा, मंत्री मोहन खिंची, मंडल अध्यक्ष गंगाराम सूरावत ने भी संबोधित किया। संचालन नप उपाध्यक्ष घीसालाल मकवाना ने किया। प्रभारी सीएमओ ब्रजमोहन वैष्णव ने आभार माना।

खबरें और भी हैं...