जावद | जिला आयोजन समिति द्वारा भगिनी निवेदिता सार्धशती कहानी कहो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 20 बच्चों ने प्रेरणादायी कहानियां सुनाई। बच्चों से चंदन है इस देश की माटी गीत सुनाया। इसके बाद आराम हराम है, राक्षस और देवता, हमें धीरज से काम लेना चाहिए। हमेशा ईमानदारी से काम करना चाहिए कहानी सुनाई। निर्णायक किरण राठौर, विनीता झमटानी प्रियंका काबरा थी। विजेताओं की घोषणा जिला सह-संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी मीना जसवाल ने की।निकिता ढाबा और कमलेश मांदलिया ने पुरस्कार वितरित किए।