पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सहयोग...थैलेसीमिया पीड़ित बालक के लिए जुटाई राशि

सहयोग...थैलेसीमिया पीड़ित बालक के लिए जुटाई राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावद | खोर निवासी 15 वर्षीय हिमांशु पिता भरत सेन थैलेसीमिया से पीड़ित है। उसके ऑपरेशन के लिए करीब 10 लाख रुपए की आवश्यकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर पिता ने सामाजिक संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई। इस पर समाजसेवी संगठनों ने बच्चे की मदद का संकल्प लिया और घर-घर जाकर राशि जुटा रहे हैं। भारत विकास परिषद एवं प्रेस क्लब जावद के सदस्यों ने नागरिकों से सहयोग लेकर अब तक 74600 रुपए की राशि परिजन को सौंप दी है। नागरिकों से सहयोग मांगा और परिवारजनों को 74600 रुपये नगद राशि भेंट की। इसमें डिब्बे में प्राप्त 41,000, परिषद के 15,000, प्रेस क्लब के 5100 रुपए, सचिव व रोजगार सहायक संघ से 5100 रुपए, हलवाई संघ, न्यायाधीश ओमप्रकाश बोहरा, सांसद प्रतिनिधि विनोद पाटीदार, नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश ग्वाला ने 2100-2100 रुपए का सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...