जवाजा तालाब में डूबने से भाई बहन की मौत
जवाजा|जवाजा थाना अंतर्गत ग्राम भगवानपुरा में दोपहर को तालाब में नहाने के दौरान भाई- बहन की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना जाब्ता मौके पर पहुंचकर शवों को तालाब से बाहर निकाला । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवाजा में पोस्टमार्टम किया गया । हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि गुलाब सिंह (8) पुत्र हरि सिंह व ललिता(13 )पुत्री रणजीत सिंह निवासी भगवानपुरा दोनों ही मासूम चचेरे भाई - बहन थे जो भगवान पुरा के पास जवाजा तालाब में नहाने के दौरान मौत हो गई।
दिव्यांग माता पिता का इकलौता वारिस था छात्र : भगवान पुरा निवासी कुशाल सिंह ने बताया कि मृतक छात्र गुलाब सिंह के माता-पिता दोनों ही दिव्यांग हैं। जिनका एक ही लड़का था। पिता हरि सिंह दिल्ली में मजदूरी करते है। परिवार की स्थिति बहुत दयनीय हैं। दिव्यांग हरिसिंह आज गांव भगवानपुरा पहुंच कर अपने बेटे का अंतिम संस्कार करेंगे । तालाब में 6 माह के भीतर दूसरी बड़ी घटना है, जहां 3 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
बहादुर बेटी ने बचाई एक छात्र की जान : मृतक ललिता तालाब में डूब रहे एक मासूम बच्चे को निकाल सुरक्षित जगह पर बिठाकर दोबारा दूसरे भाई को बचाने के लिए तालाब में कूद गई । जिससे वह घबराहट के मारे सास को काबू में नहीं कर पाई और वह पानी में हिम्मत हार गई। अपने भाई के साथ अंतिम सांस ली।
प्रशासन हादसों के बाद भी नहीं ले रहा सबक : पंचायत समिति जवाजा में पिछले 6 महीने के अंतराल में 3 लोग कालका निवाला बन गए। प्रशासन भी हादसा को देखते हुए कोई कड़ा कदम नहीं उठा रहा है। अगर तालाब के आसपास चौकीदार या पानी में प्रवेश करना वर्जित का बोर्ड लगा दिया जाए तो कुछ हद तक घटनाओं पर लगाम लग सकती है।