राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा में 15 दिवसीय समाज सेवा योजना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह रोकथाम का संदेश तथा यातायात नियमों की जानकारी देकर विद्यालय में श्रमदान करवाया गया। संस्था प्रधान कालू सिंह राणावत ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में 98 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं।