बाइक की टक्कर से युवक की मौत
जवाजा । कलालिया पूवाड़िया मार्ग के बीच बाइक व सुपर एक्सेल की भिड़ंत से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी के अनुसार कलालिया के पास बाइक व सुपर एक्सेल की आपसी भिड़ंत में अकबर खान निवासी कलालिया सिर में गहरी चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई । जबकि अन्य बाइक सवार मौके से फरार हो गया । मृतक अकबर खान अपनी सुपर एक्सेल से पूवाड़िया मटन की दुकान पर आ रहा था। पुलिस अज्ञात बाइक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है । जवाजा पुलिस पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया।