जवाजा| राजियावास में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में 14 विभागों के अधिकारी समय से पहले ही शिविर छोड़कर चलते बने। शिविर में प्रशासनिक अधिकारी भी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का रुझान नहीं होने से अधिकारी बोर हो जाते हैं। न्याय आपके द्वार शिविर मात्र औपचारिकता है। समय और सरकारी पैसों का दुरुपयोग हो रहा है। जो काम कार्यालय में हो सकता है वह शिविर में नहीं हो पा रहा है। भास्कर ने जब शिविर में 4:30 बजे जाकर जानकारी ली तो पता चला की विभागों की कुर्सियां खाली पड़ी है। कुछ लोगों ने बताया की शिविर का कोई मतलब नहीं है। नाजायज परेशान किया जा रहा है। न्याय आपके द्वार शिविर आज काबरा ग्राम पंचायत में आयोजित होगा ।