राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया समरसता कार्यक्रम
जावाल. नीलकंठ महादेव धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
भास्कर न्यूज | जावाल
कस्बे के नीलकंठ महादेव धर्मशाला परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समरसता विभाग के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समरसता कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच महावीर सिंह ने की। जबकि, कलेक्टर संदेश नायक, एसपी ओमप्रकाश, मेघवाल समाज 22 परगना अध्यक्ष भीमाराम चुंडावत व प्रचारक बाबूलाल का आतिथ्य रहा। कलेक्टर व एसपी ने कहा कि अहंकार स्वयं का नाश करता है इसलिए अहंकार नहीं रखना चाहिए। उन्होंने बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। प्रचारक बाबूलाल ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समरसता का संदेश दिया। इस मौके डूंगरसिंह चौहान, जितेंद्रसिंह, रमेश टेलर, शंकरलाल, भीमराज, केसाराम, मूलाराम, मोहनलाल सुआरा, गोविंद भाटी, छगनलाल हीरागर, शांतिलाल, सुरेश सुथार, कनीराम संत, शैतानसिंह रावणा, कालूराम, भगवानसिंह, चौपाराम आदि मौजूद रहे।