कृषि कुएं की बाड़ में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से बुझाई
जावाल | कस्बे के जामोतरा रोड स्थित एक कृषि कुएं की बाड़ में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार जामोतरा रोड पर लीलाराम प्रजापत के कृषि फार्म के बाड़ में आग लग गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने फायरब्रिगेड बुलाई। फायरब्रिगेड के समय पर पहुंचने से आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया।