जावाल में ट्रांसफार्मर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
जावाल. जैन धर्मशाला में लगे ट्रांसफॉमर्र में लगी आग।
भास्कर न्यूज | जावाल
कस्बे के जैन धर्मशाला में विद्युत विभाग की ओर से लगाया गया ट्रांसफॉर्मर में सुबह करीब पांच बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने डिस्कॉम पर आग की सूचना देकर आपूर्ति को बंद करवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बजरी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे विफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।