जलदाय विभाग के कुएं की केबल चोरी
जावाल | कस्बे के जलदाय विभाग के कुओं पर बिजली कनेक्शन के लिए लगाई केबल चोरों ने चुरा ली। विभाग के जेईएन फूलाराम मीणा ने बताया कि गत 30 अप्रैल, 3 मई व 14 मई की रात को चोरों ने जावाल के पास कृष्णावती में जलदाय विभाग की ओर से संचालित कुओं की केबल चुरा ले गए, जिससे पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई।