पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट प्रतियोगिता में पिंडवाड़ा, शिवगंज व गोयली ने जीते मैच

क्रिकेट प्रतियोगिता में पिंडवाड़ा, शिवगंज व गोयली ने जीते मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में विश्वकर्मा वंश सुथार समाज के तत्वावधान में आयोजित विश्वकर्मा प्रीमियर लीग रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मैचों का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किए। इस दौरान सिरोही (2) बनाम सेउड़ा, पिंडवाड़ा बनाम सिरोही, देलदर बनाम गोयली, तंवरी बनाम शिवगंज व जावाल बनाम सिरोही के बीच मैच खेले गए। वहीं प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को हुए मैचों में पिंडवाड़ा, शिवगंज व गोयली की टीम ने जीत दर्ज की। इस मौके टेकाराम सुथार, मालाराम सुथार, महेंद्र प्रजापत, रमेश, त्रिलोक सुथार व उत्तम सुथार समेत ग्रामीण मौजूद थै।

खबरें और भी हैं...