पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जावाल प्रीमियर लीग 18 मई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में मां सांचियाव क्रिकेट क्लब की ओर से आगामी 18 मई से 25 मई तक रात्रिकालीन लेदर बॉल ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के जसवंत सिंह रावणा और उत्तम रावल ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान और गुजरात की 16 टीमें भाग लेंगी, जिसके सभी मैच रात को लेदर बॉल से होंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 35 हजार रुपए पुरस्कार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सिरीज, सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन, सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर, सर्वश्रेष्ठ कैच, बैस्ट बॉलर, बैस्ट फिल्डर और सर्वश्रेष्ठ दर्शक का इनाम भी दिया जाएगा। प्रवासी शांतिलाल प्रजापति और कमलेश सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट को लेकर पूरे क्षेत्रवासियों में उत्साह है। मीडिया प्रभारी पुनीत अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 18 मई को शाम 7 बजे राज्य मंत्री ओटाराम देवासी करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जावाल के पूर्व सरपंच रामवीर सिंह देवड़ा करेंगे। कार्यक्रम में सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष छगनलाल और जावाल सरपंच ललिता देवी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ता अशोक पुरोहित एवं मोहब्बतसिंह रावणा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह 25 मई को रात 9 बजे पूर्व विधायक और सिरोही जिला क्रिकेट संघ के सचिव संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवगंज प्रधान व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य करेंगे। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य हिम्मत सुथार, समाजसेवी प्रकाश अग्रवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित तथा घांची समाज अध्यक्ष सवाराम घांची विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...