जावाल | कस्बे के आदर्श चिकित्सालय में रविवार को सवेरे 9 बजे धर्मीबाई रिखबदास जैन जावाल परिवार की ओर से निशुल्क जयपुर फुट एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, दिव्यांग प्रकोष्ठ चेयरमैन धन्नाराम पुरोहित, जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, पूर्व सरपंच रामवीरसिंह देवड़ा, पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुंवर, सरपंच ललिता देवी भांड व भामाशाह परिवार मौजूद रहेंगे। शिविर संयोजक नैनमल पोरवाल ने बताया कि शिविर में भामाशाह परिवार की ओर से पोलियों कैलिपर्स, बैशाखी, जयपुर फुट प्रत्यारोपण एवं अन्य उपकरण वितरित किए जाएंगे। साथ ही ग्लोबल हॉस्पिटल व भामाशाह परिवार के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर और चिन्हित पात्र परिवारों के मोतियाबिंद ऑपरेशन भी किए जाएंगे।