जावाल में जयपुर फुट शिविर 20 को
जिला प्रशासन की प्रेरणा से द गुजरात रिसर्च एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट (राजस्थान हॉस्पिटल अहमदाबाद) के सहयोग से स्व. धर्मी बाई की पुण्य स्मृति में जावाल के केसरीमल रिखबदास जैन परिवार की ओर से आगामी 20 मई को आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग सहायतार्थ निशुल्क जयपुर फुट शिविर का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी पुनीत अग्रवाल ने बताया कि जयपुर फुट रबर से बना कृत्रिम पैर है जो ऐसे व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है जिनका पैर कहीं घुटने से नीचे से क्षतिग्रस्त या कटा हुआ हो।
कार्यकर्ता डॉ. अनिरुद्ध भार्गव और समाजसेवी रमेश टेलर ने बताया कि इस शिविर में जयपुर फुट, पोलियो कलिपर्स, सर्जिकल बुट, बैसाखी, वॉकर, सिंगल स्टिक निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं जिला अंधता निवारण समिति ग्लोबल अस्पताल आबूरोड और जावाल के केसरीमल रिखबदास जैन परिवार के सहयोग से 20 मई को जावाल के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर संयोजक नैनमल पोरवाल ने बताया कि शिविर में सभी मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच एवं अत्याधुनिक पद्घत्ति से बिना टांके के आंखों का आपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। भरत नागर और हेमंत ओझा ने बताया कि जो लोग इस शिविर मे अपना मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना चाहते है उन्हें अपना फोटो पहचान पत्र या आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ मेंं लाना होगा। सामाजिक सरोकार एवं मानव सेवा को ध्यान मे रखते हुए शिविर को सफल बनाने के लिए दर्जनों कार्यकर्ताओं की ओर से आसपास के सिरोही, शिवगंज, जालोर, पिंडवाड़ा समेत जालोर जिले की सभी तहसीलों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों से संपर्क किया जा रहा है। शिविर संयोजक नैनमल पोरवाल ने शिविर की तैयारियों को लेकर जावाल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर व्यवस्थाओं एवं प्रसार प्रचार संबंधित चर्चा की। इस मौके एडवोकेट नैनमल पोरवाल, भरत नागर, समाजसेवी रमेश टेलर, हेमंत नागर, पुनीत अग्रवाल, हेमंत ओझा, जितेंद्र सिंह, भरत सोनी, कालूराम पुरोहित, डॉक्टर अनिरुद्ध भार्गव, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. मुकेश चौधरी, प्रकाश घांची, जनार्दन ओझा मौजूद थे।