कस्बे में स्थित मुक्तिधाम पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग शव को नीचे उतारा। बरलूट थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि जावाल निवासी नरपतराम पुत्र उकाराम वाल्मिकी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका पुत्र जीतू कुमार गत 18 मई को घर से बिना बताए चला गया था। उसकी तलाश करने पर गांव के पास मुक्तिधाम पर निर्माणाधीन भवन में लोहे की एंगल पर चुनरी से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।