समीपवर्ती वराड़ा गांव में क्षत्रिय घांची समाज शिक्षा समिति के तत्वावधान में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, शनिधाम के अध्यक्ष हरजी मोदी, वराड़ा के रमेशगिरी महाराज, मंडल अध्यक्ष छगनलाल घांची, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कमलेश दवे, पुष्कर महासभा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण भाटी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सवाराम घांची, डॉ. विष्णु, डॉ. भरत बोराणा, डॉ. छगनलाल बोराणा अतिथि के रुप में मौजूद थे। वहीं समाज के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके अध्यक्ष हरजी मोदी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में प्रकाश होगा। भाजपा पदाधिकारी छगनलाल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ेगा। अध्यक्ष भगाराम ने बताया कि समारोह में 600 कॉपियां वितरित की गई। समारोह के दौरान अध्यक्ष भगाराम बोराणा, छगनलाल परमार, वगताराम, थानाराम, मानाराम, वरदाराम समेत समाज के अन्य लोग मौजूद थे।
स्नेह मिलन
वराड़ा में क्षत्रिय घांची समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित, समाज के विकास पर हुई चर्चा
जावाल. कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग।
सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
सिरोही | जिला मुख्यालय पर प्रबुद्धजन नागरिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को आनंद विद्या मंदिर स्कूल परिसर में बैठक का आयोजन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कमलेश दवे की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में आठों प्रकोष्ठों के जिला संयोजक मौजूद थे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए टीम का गठन किया गया, इसमें आत्माराम वैष्णव को संयोजक एवं आनंद मिश्रा को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। अगली बैठक 3 जून की सुबह 11 बजे पनिहारी गार्डन में रखी गई। बैठक में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी एवं सैनिक प्रकोष्ठ के नारायणसिंह शिक्षक प्रकोष्ठ के मनमोहन आदि मौजूद थे।
, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के गोपीकिशन त्रिवेदी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. महावीर बंसल, कुंदन राठी, प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ एवं विधि प्रकोष्ठ के हरजीराम चौधरी मौजूद थे।