जावर| शुक्रवार की सुबह कलेक्टर तरुण कुमार पिथौड़े अचानक जावर तहसील पहुंचे। वहां पर उपस्थित किसानों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं की सुनवाई की। वहीं अपने अधिनस्थों को आदेशित किया कि किसानों के काम रूकने नहीं चाहिए। जो भी काम हैं उनका निराकरण तुरंत किया जाए। जावर नगर की समस्याओं के संबंध में नगर पालिका उपाध्यक्ष शिवम सोनी से चर्चा की। साथ ही जावर नगर की जल व्यवस्था सफाई व्यवस्था व विकास के कार्यों के संबंध में पूछा और कहा कि जावर नगर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने देंगे। शासन की मंशा अनुरूप नगर में काम होगा। अगर किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो तत्काल मुझे अवगत कराएं मैं उसे हल करूंगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर, शिवम सोनी, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ठाकुर, गबु महेश्वरी, नारायण सिंह ठाकुर, आजाब सिंह ठाकुर सहित अनेक किसान उपस्थित थे।