पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दौरा... भाजपा सरकार दलित विरोधी है: शैलेष वैद्य

दौरा... भाजपा सरकार दलित विरोधी है: शैलेष वैद्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावर| नगर परिषद अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य जमानत मिलने के बाद नगर में पहुंचे। जहां पर उनके समर्थकों ने स्वागत किया। नगर प्रवेश जावर जोड़ से ढोल ढमाकों के साथ कराया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्री वैद्य अपने समर्थकों के साथ सीधे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। वहा पर धरने पर बैठे सफाई कर्मियों से मुलाकात की। नपं अध्यक्ष श्री वैद्य ने कर्मचारी धरना स्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके साथ खड़ा हूं। यदि आपके लिए जेल जाना तो क्या फांसी के फंदे पर भी झूलना पड़े तो में तैयार हूं। उन्होंने कहा की मप्र की भाजपा सरकार दलित विरोधी है व दलितों ओर मुस्लिमों पर भेद भाव तरीके से मुकदमे दर्ज करवाएं जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम सिंह ठाकुर, चेन सिंह ठाकुर, ज्ञान सिंह ठाकुर, हबीब मंसूरी, आबिद हुसैन, सतीश सेन, राजाराम चौरसिया, संजू मालवीय सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...