जावर| समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर कार्य करना है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से रायशुमारी ली गई है। सभी से अपील की है कि हमें सिर्फ कांग्रेस के लिए कार्य करना है। यह बातें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह पहलवान के नेतृत्व में आयोजित रायशुमारी कार्यक्रम में गंजबासौदा विधायक निशंक जैन ने पर्यवेक्षक में रूप उपस्थित होकर कहीं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के दोनों हाथ उठाकर व भाजपा की जनविरोधी, किसान विरोधी सरकार को हटाने का संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता जसरथ सिंह मुरावर ने किया। इस कार्यक्रम में प्रहलाद सिंह बामनियां भी बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। आभार लियाकत शेख ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में समस्त मंडलम अध्यक्ष व सभी सेक्टर प्रभारी तथा बूथ पोलिंग एजेंट व आसपास से आए हुए सभी क्षेत्र से बड़ी संख्या में उपस्थित थे।