पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुभ मुहूर्तों पर वैवाहिक कार्यक्रमों के चलते बाजार में बढ़ी चहल पहल

शुभ मुहूर्तों पर वैवाहिक कार्यक्रमों के चलते बाजार में बढ़ी चहल-पहल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावर | इस समय वैवाहिक कार्यक्रमों के चलते बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। वहीं यात्री वाहनों में भी जमकर भीड़ उमड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में मंदी छाई रहने से नगर के व्यापारी मायूस बैठे हुए थे। मलमास खत्म होने के साथ ही नगर के बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। व्यापारियों के चेहरों पर चमक लौटने लगी है। माता मंदिर में माता पूजन करने वाले लोग भी पहुंच रहे हैं। अब शुभ मुहूर्त में कार्यक्रम की शुरूआत होने से बाजार में फिर से रौनक लाैट आई है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग कपड़ा, बर्तन, किराना, जेवरात, इलेक्ट्रानिक आदि सामान की खरीददारी करने आ रहे हैं। इस संबंध में साड़ी विक्रेता संतोष लक्षकार ने बताया कि शादी विवाह के चलते अच्छा धंधा चल रहा है। विवाह समारोह शुरू होने से यात्री वाहनों में भी लोगों की भीड़ समा नहीं रही है। जबकि अधिकांश वाहन बारातों में लगे हुए हैं। इस कारण भी बस स्टैंड पर यात्री बसों का अभाव देखने को मिल रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो यात्री बसें चल रही हैं उनमें यात्रियों की भीड़ होने के कारण पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है।

खबरें और भी हैं...