- Hindi News
- National
- जावर के विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव राशि दी है: नप उपाध्यक्ष
जावर के विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव राशि दी है: नप उपाध्यक्ष
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जावर नगर विकास के लिए करोड़ों रुपए बिना भेदभाव किए दिए हैं। जिससे नगर में विकास चल रहा है। इसी तरह वार्ड नंबर 12 में भी लोगों की परेशानी को देखते हुए पेवर्स लगाए जा रहे हैं।
यह बातें नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवम सोनी ने वार्ड 12 में पेवर्स कार्य के शुभारंभ अवसर पर कहीं। इस अवसर पर वार्ड पार्षद भारती भावसार भी उपस्थित थीं। स्थानीय श्रीराम मंदिर के प्रांगण में जहां पर सार्वजनिक कार्यक्रम होते रहते हैं। मगर ठीक से प्रांगण नहीं होने से कार्यक्रम में बहुत दिक्कत आती थी। वार्ड पार्षद श्रीमती भावसार की पहल के कारण आज राम मंदिर के प्रांगण में पेवर्स का काम चल रहा है। जिससे होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में आसानी होगी तथा प्रांगण सुंदर दिखेगा।
श्री सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना की राशि से जावर नगर के विकास में बहुत सारे महत्वपूर्ण कार्य होंगे। इससे जावर नगर विकास की ओर अग्रसर होगा।
जैसे श्मशान घाट निर्माण व सौंदर्यीकरण, शॉपिंग कांप्लेक्स, सर्वसुविधायुक्त गार्डन, वार्ड 8 व 9 में मांगलिक भवन जैसे अनेक कार्य जो स्वीकृत हो चुके हैं।