मुस्लिम समाज के सदर लियाकत शेख को बदनाम करने के लिए लगाए गए आरोपों को लेकर मुस्लिम समाज के लोग सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचे और जावर नगर परिषद अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य के खिलाफ ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि नप अध्यक्ष ने झूठे आरोप लगाए हैं। कलेक्टर के नाम यह ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
जावर नगर परिषद के अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य ने मुस्लिम समाज के सदर लियाकत शेख के खिलाफ कुछ आरोप लगाए थे। इस बात को लेकर मुस्लिम समाज ने एक ज्ञापन सोमवार को तहसीलदार महेश अग्रवाल को दिया। इसमें कहा गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष इतने बौखला गए हैं कि मनगढ़ंत आरोप लगाकर मुस्लिम समाज के सदर को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं। अध्यक्ष के इस कृत्य से पूरे मुस्लिम समाज में आक्रोश है। प्रशासन से ऐसे व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई कर पद से मुक्त करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर शहर काजी अजीजुल रहमान, नौशाद अली, बाबू भाई पूर्व पार्षद, बबलू शेख, मुबारक शेख, रशीद शेख, अमन खान, कल्लू शेख, अकील भाई, शौकीन मंसूरी, राजा भाई, इम्तियाज भाई, मंसूर अली, रियाज भाई, तस्लीम भाई, शाहरुख खान, अबरार भाई, अकबर मंसूरी, जाहिद मिर्जा, वजीर भाई, बाबू भाई मंसूरी, शकील शेख, सलमान खान, इकरार खान, शराफत मंसूरी, राजा खान, शौकत भाई, इमरान मंसूरी, सद्दाम खान, रफीक भाई, इमरान शेख, जावेद भाई, जल्लू भाई मंसूरी आदि मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।
नप अध्यक्ष के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग।