इन दिनों नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी चलने का सिलसिला जारी है। इसे देखते हुए बिजली कंपनी के नगर में तो पेट्रोलिंग की है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटनेंस के दौरान कोई व्यवस्था नहीं की है। इस कारण वहां पर बिजली के तार लकड़ी की बल्लियों के सहारे ही लगे हुए हैं।
मानसून का समय नजदीक आने के साथ ही पिछले दिनों से तेज आंधी का चलना भी बना हुआ है। इसके बाद भी गांवों में बिजली व्यवस्था लकड़ी के सहारे बनी हुई है। जिससे बारिश के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई जगह ढीले व झूलते तारों में फाल्ट होने से बिजली सप्लाई बाधित हो रही है।
बना रहता है दुर्घटना का डर
बमुलिया के कृपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के तार ढीले व झूल रहे हैं। इसके बाद भी मेंटनेंस नहीं किया जाता है। जबकि लोग शिकायत भी दर्ज करवाते हैं। ढीले व झूलते तारों के कारण क्षेत्र में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बिजली कंपनी के डीई धर्मेंद्र कौशिक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी से यदि कहीं पर लाइन क्षतिग्रस्त हुई है उसे ठीक कराया जाएगा।