पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावर | नगर परिषद ने संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई। यह कार्यक्रम नप अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान नगर के मुख्य चौराहों से रैली निकाली। साथ ही उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम को नपाध्यक्ष शैलेश कुमार वैद्य, राम सिंह ठाकुर, डॉ हेमराज बामनिया ने संबोधित किया। अकोदिया मंडी. नगर में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र मेहता, जगदीश सितारा ने संबोधित किया। इस मौके पर दौलत सिंह मंडलोई, उपाध्यक्ष अशोक कुशवाह, फतेहचंद्र कुशवाह, मनीष परमार, रामनारायण राठौर आदि उपस्थित रहे।

अकोदिया पुलिस ने किया जनसंवाद

अकोदिया मंडी |
अकोदिया पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खाटसुर व हड़लायकलां गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी आरआर चौहान, एएसआई एचएल परमार, प्रधान आरक्षक खुशान सिंह ने ग्रामीणों को विगत दिनों हुए दलित आंदोलन में भ्रामक जानकारी फैलाने से हुए दुष्परिणामों की जानकारी दी। वहीं सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट न डालने के लिए समझाया।

खबरें और भी हैं...