पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्माणाधीन रोड पर धूल और मिट्टी से परेशान लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

निर्माणाधीन रोड पर धूल और मिट्टी से परेशान लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर की मुख्य निर्माणाधीन सड़क से उड़ने वाली धुल व मिट्टी से रहवासी व दुकानदार काफी परेशान हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग अब आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में नगरवासियों ने तहसीलदार और टीआई को आवेदन दिया है।

जावर जोड़ से जावर तक बनने वाली 4 किमी सड़क का निर्माण कई दिनों से बंद पड़ा है। इस कारण वाहनों के निकलने से उड़ने वाली धुल व मिट्टी से रोड के आस पास रहने वाले लोग व दुकानदार काफी परेशान हैं। इस कारण दुकानदार अपना व्यापार नहीं कर पा रहे है। वहीं लोगों के घरों में रखी खाद्य सामग्री भी धूल से सुरक्षित नहीं है। धूल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है। धूल सांस के माध्यम से शरीर के अंदर जा रही हैं। इस कारण बुजुर्ग व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड की समस्या को लेकर 27 मार्च को भी व्यापारियों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया था। इसके बाद भी रोड का काम शुरू नहीं हुआ।

शनिवार को फिर लोगों ने टीआई अवधेश कुमार सेसा को ज्ञापन दिया। इसमें कहा है कि यदि सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन के साथ चक्काजाम भी करेंगे। लोगों की यह भी मांग की है कि जब तक सड़क का काम शुरू नहीं होता है तब तक उखड़ी हुई सड़क पर चुरी डलवाकर पानी का छिड़काव कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में धीरज सिंह, प्रहलाद मिस्त्री, अरविंद ठाकुर, शाहरुख खां, संजय पांचाल, विक्की सेन, रवि राठौर, कालू राठौर, लक्की सेन सहित कई लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...