पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुराड़िया वर्मा में छात्र छात्राओं की साइकिल वितरण किया

गुराड़िया वर्मा में छात्र-छात्राओं की साइकिल वितरण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावर| शासकीय हाई स्कूल गुराड़िया वर्मा में निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। इसमें कक्षा कक्षा 6 व 9 के छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिला मंत्री बाबूलाल पटेल उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जयसिंह ठाकुर, विशेष अतिथि सरपंच संघ के अध्यक्ष कल्याण सिंह ठाकुर, अकेसिंह, राजेन्द्र केशव, राम सिंह पाटीदार उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस मौके पर श्री पटेल ने प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं से पढ़ाई कर अच्छे अंकों से पास होकर अपने गांव व विद्यालय का नाम रोशन करने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य संतोष कुमार चौहान, सरपंच जगदीश घनसोदिया, प्रधानाध्यापक रामचन्द्र सोलंकी, धूलसिंह पाटीदार, जीवन सिंह, कृपाल सिंह, विश्राम सिंह मालवीय, पूरण कलेशरिया, जीवन सिंह नागदिया आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...