पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जठेरा में 10 साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

जठेरा में 10 साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जायल तहसील के जठेरा गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ 22 साल के एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने शनिवार देर रात थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता को नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे रविवार सुबह छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपी रामदेव पुत्र नरपत नायक को उसके ननिहाल से रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। सुरपालिया थानाधिकारी कृष्णचंद बुनकर ने बताया कि जठेरा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि वह जसरासर काम करता है। प|ी किसी काम से जायल गई थी। उसकी 10 साल की बेटी को अकेली देखकर रामदेव घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पड़ोसियों ने देखा तो वह भाग गया।

खबरें और भी हैं...