जायल में शिक्षकों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
जायल| राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने विभिन्न मांगो को लेकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नेमाराम जाखड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में सात सूत्री मांगो को को पूरा किए जाने की मांग की है। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक नाथूराम ईनाणिया, बाबूलाल शर्मा, मुनीर खां गौरी, हुक्माराम, जाकीर, बृजमोहन, राजेन्द्र डूकिया, महावीर आदि मौजूद थे।