जायल | बरनेल स्थित सोलर प्लांट में मजदूरों का धरना शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। सुरक्षाकर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इंटक के ब्लॉक अध्यक्ष हीराराम बेड़ा के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी पर लगे मजदूरों ने प्लांट के सामने दिनभर धरना दिया। मजदूरों के हितों पर चर्चा की गई। शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रेमाराम बिसु, सुरेश सिंवर, रूपाराम, पूरण पुरी और अनिल चौब्या आदि ने मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया। सुरक्षा कर्मियो ने बताया कि जब तक उनकी मांगे मानी नहीं जाती हैं तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।